फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किशोर का अपहरण, शोर मचाने पर छोड़ भागे

किशोर का अपहरण, शोर मचाने पर छोड़ भागे

Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
किशोर का अपहरण, शोर मचाने पर छोड़ भागे
कांधला। घर के बाहर खेल रहे एक बालक का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। शोर मचाने पर बदमाश नहर पटरी पर छोड़कर फरार हो गए। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

बुुधवार शाम कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी विनीत (10) पुत्र सतबीर अपने घर के बाहर खेल रहा था। पीड़ित के अनुसार घर के बाहर खेलते हुए उसको बाइक सवार दो युवक अपने साथ उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर ले गए। कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी पर उसने किसी तरह से बंधन मुक्त होकर शोर मचा दिया। बदमाश बौखाला गए और विनीत को छोड़कर फरार हो गए। उसके रात तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी। कुछ देर बाद वह किसी तरह से घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं है। तहरीर आने के बाद पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed