{"_id":"5c4df481bdec22105574e221","slug":"141548612737-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी केंद्र से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीबी केंद्र से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
थानाभवन। गांव महावतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का टीबी सेंटर है। सेंटर के प्रभारी डाक्टर रवि पालीवाल ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात चोर टीबी सेंटर का ताला तोड़कर कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, फ्रिज, स्टेबलाइजर आदि सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह लोगों ने ताला टूटा देख उन्हें सूचना दी। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है।
प्रधान पर धमकी देने का आरोप
थानाभवन। गांव यारपुर निवासी देवेंद्र, उदयवीर सिंह, नीरज, धर्मेंद्र आदि ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के प्रधान उनसे रंजिश रखते है। इसके चलते वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, ग्राम प्रधान वेदपाल ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है।