{"_id":"5bf5a1e7bdec2269332787dc","slug":"141542824423-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेनामाल गांव में संघर्ष, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदेनामाल गांव में संघर्ष, तीन घायल
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव चंदेनामाल निवासी रामवीर पक्ष घरौंदा गांव में रहता है। बुधवार को रामवीर किसी काम के लिए गांव में आया था। इस दौरान रामवीर का जमीनी विवाद को लेकर अपने परिवार के ही गोविंदा से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी गाली गलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। झगड़े में एक पक्ष से गोविंदा घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से रामवीर और उसकी पुत्री प्रिया घायल हो गई। घायलों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।