फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रांसफार्मर पर तार लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

ट्रांसफार्मर पर तार लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर तार लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग
ट्रांसफार्मर के पास तार लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग
विज्ञापन

शामली।
गांव बधेव में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों में ट्रांसफार्मर के पास तार लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर कई फरार हो गए, जबकि 12 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव में एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ट्रांसफार्मर को विनय ने ठीक करा दिया। इस दौरान हिस्से के रुपये मांगने पर विनय और विवेक की कहासुनी हो गई। सोमवार की शाम विनय ने विवेक के नलकूप के तार ट्रांसफार्मर से उतार दिए। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह विवेक अपने साथियों के साथ ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा ओर तार ट्रांसफार्मर से जोड़ दिए तथा विनय को चेतावनी दी। इसके बाद विनय भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग प्रारंभ हो गई। दो पक्षों में फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए,। पुलिस को देखकर दो युवक फरार हो गए। जबकि करीब एक दर्जन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी से लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर लिया, जो अमित फौजी निवासी सल्फा के नाम है। मामले में एसओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि विवेक, विनय, शिवम, अमित निवासी गांव बधेव और सल्फा निवासी अमित फौजी सहित 11 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अमित फौजी का लाईसेंसी रिवाल्वर विवेक के पास मिला है, इस कारण विवेक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट तथा अमित फौजी के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed