फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan ACB Action BDO Car Searched for Cash Subsequent Raids Yield 1 kg Gold and Property Documents

बीकानेर में एसीबी का बड़ा एक्शन: विकास अधिकारी की गाड़ी से आठ लाख मिले, घर पर छापेमारी में एक किलो सोना बरामद

Sat, 26 Sep 2026 12:46 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार की गाड़ी से 8.14 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद एसीबी ने उनके आवास और अन्य स्थानों पर सर्च कार्रवाई की। इस दौरान करीब एक किलो सोने के बिस्किट, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी है। एसीबी अब बरामद सामग्री के स्रोत और वित्तीय रिकॉर्ड से उसके संबंध की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan ACB Action BDO Car Searched for Cash Subsequent Raids Yield 1 kg Gold and Property Documents
एसीबी की रेड में बड़े खुलासे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बीकानेर जिले लोहावट के विकास अधिकारी नारायण सुथार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है। बीते दिन उनकी गाड़ी से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिलने के बाद एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया। सर्च कार्रवाई के दौरान उनके घर से करीब एक किलो सोने के बिस्किट, आभूषण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी में मिले 8.14 लाख रुपये
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एसीबी की टीम ने एएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में नोखा रोड पर औचक चेकिंग के दौरान विकास अधिकारी की गाड़ी को रुकवाया था। तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। इसके बाद अधिकारी से पूछताछ की गई और बरामद नकदी के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


घर की सर्च में सोने के बिस्किट और दस्तावेज मिले
नकदी बरामद होने के बाद एसीबी ने विकास अधिकारी के आवास सहित अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान सोने के बिस्किट, आभूषण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, रजिस्ट्रियां तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। जांच एजेंसी अब बरामद नकदी, सोने और दस्तावेजों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: वार्डों में टक्कर, कुर्सियों के खेल में BJP आगे; निर्दलीय-बागियों ने कैसे बदला गणित?


वित्तीय रिकॉर्ड से संबंधों की जांच
सूत्रों के अनुसार, कई दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया है। एसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नकदी और सोना किस स्रोत से अर्जित किया गया तथा उनका वित्तीय रिकॉर्ड से क्या संबंध है।

एएसपी और डीवाईएसपी के नेतृत्व में जांच
पूरे मामले की जांच एएसपी आशीष कुमार और डीवाईएसपी इंद्र कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed