{"_id":"6ab76a3dfdf414d38c015656","slug":"traders-death-case-escalates-bundi-markets-observe-shutdown-bundi-news-c-1-1-noi1554-4766858-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत पर बूंदी में बाजार बंद: कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारी, अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत पर बूंदी में बाजार बंद: कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारी, अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी
Sat, 26 Sep 2026 01:42 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:42 PM IST
सार
बूंदी जिला अस्पताल में व्यापारी अशोक गुप्ता की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को इंदिरा मार्केट और पुरानी धान मंडी क्षेत्र के बाजार सांकेतिक रूप से बंद रखे। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन ने दो दिन में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बूंदी में बाजार बंद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बूंदी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इंदिरा मार्केट के व्यापारी अशोक गुप्ता की मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद तय समय में कार्रवाई नहीं होने के विरोध में शनिवार को व्यापार मंडल के आह्वान पर इंदिरा मार्केट सहित पुरानी धान मंडी क्षेत्र के बाजार सांकेतिक रूप से बंद रहे। बाजार बंद रहने से प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सन्नाटा नजर आया।
दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन के बाद उठाया था शव
तीन दिन पहले जिला अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी अशोक गुप्ता की मौत हो गई थी। घटना के बाद व्यापारियों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया था। सूचना मिलने पर एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। व्यापारियों के अनुसार, प्रशासन की ओर से दो दिन के भीतर जांच और कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट देने का भरोसा दिलाया गया था। इसके बाद व्यापारियों ने मृतक का शव उठाया था और मामला शांत हुआ था।
आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर बाजार बंद
व्यापारियों का कहना है कि दो दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांग के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते शनिवार को बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान व्यापारियों ने मृतक अशोक गुप्ता की दुकान के बाहर उनका फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यवस्था को बाधित करना नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग करना है। व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन बाजार बंद का निर्णय भी लिया जा सकता है। व्यापारियों ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बीकानेर में एसीबी का बड़ा एक्शन: विकास अधिकारी की गाड़ी से आठ लाख मिले, घर पर छापेमारी में एक किलो सोना बरामद
व्यापारी से मारपीट की घटना पर भी नाराजगी
इसी बीच इंदिरा मार्केट में एक अन्य व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर मारपीट का मामला भी सामने आया था। इस घटना को लेकर भी व्यापारियों में नाराजगी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी व्यापारी के साथ इस तरह की घटना न हो।
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग
व्यापारियों का कहना है कि अशोक गुप्ता की मौत के मामले में यदि जांच के दौरान किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य मरीज या उसके परिजन को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। बाजार बंद के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर बाजार क्षेत्र के आसपास पुलिस जाप्ता तैनात रहा। व्यापारियों ने प्रशासन से दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई कर व्यापारियों में बढ़ रही नाराजगी को दूर करने की मांग की।