{"_id":"6ab76737fdf414d38c015652","slug":"mother-and-daughter-found-murdered-in-batala-bodies-found-at-home-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में मां-बेटी की हत्या: घर में मिले शव, मृतका के भाई का आरोप-जीजा ने ही किया बहन और भांजी का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में मां-बेटी की हत्या: घर में मिले शव, मृतका के भाई का आरोप-जीजा ने ही किया बहन और भांजी का कत्ल
Sat, 26 Sep 2026 12:03 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
Published by: Nivedita
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:03 PM IST
सार
अलीवाल रोड स्थित फ्रेंड कॉलोनी में शनिवार को बबली और उसकी बेटी तमन्ना के खून से लथपथ शव बरामद हुए हैं। दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
माैके पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बटाला के अलीवाल रोड स्थित फ्रेंड कॉलोनी में शनिवार को एक घर में मां और बेटी का शव मिला है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों शवों पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान है। मृतकों की पहचान बबली और उसकी बेटी तमन्ना के रूप में बताई जा रही है।
मृतका बबली के भाई विजय ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और भांजी की हत्या उसके जीजा जसविंदर ने की है। बटाला पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विजय के अनुसार, उसका जीजा जसविंदर पहले गांव कैरोवाल में रहता था, लेकिन कुछ समय पहले बटाला में किराए का मकान लेकर फ्रेंड कॉलोनी में रहने लगा था। परिवार के सदस्यों ने यह भी बताया कि घर में पिछले काफी समय से कलह चल रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर थाना सिविल लाइन की पुलिस द्वारा घटना से संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या करने की असली वजह क्या थी, यह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, पुलिस इस हत्याकांड को लेकर आसपास के पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है।