फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Rajasthan Drug Bust Police Recover 30 kg Doda Post from Fortuner After High-Speed Chase Smugglers at Large

राजस्थान में लग्जरी कारों के अंदर नशे का खेल!: सीटें हटाकर छिपाते थे डोडा पोस्त, चार वाहन जब्त; तस्कर फरार

Sat, 26 Sep 2026 01:20 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 01:20 PM IST
सार

बालोतरा पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर रामजी की गोल की भगवती कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध लग्जरी वाहन जब्त किए हैं। एक फॉर्च्यूनर से 30 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, वाहनों की सीटें हटाकर उनमें मादक पदार्थ छिपाने की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan Drug Bust Police Recover 30 kg Doda Post from Fortuner After High-Speed Chase Smugglers at Large
लग्जरी गाड़ियों में डोडा-पोस्त तस्करी का पर्दाफाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बालोतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कारों में डोडा पोस्त की तस्करी का पर्दाफाश किया है। डीएसटी की सूचना पर पुलिस टीम ने अवैध डोडा पोस्त के साथ चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। इन लग्जरी गाड़ियों की सीटें हटाकर उनमें मादक पदार्थ छिपाकर ले जाने की तैयारी की गई थी। पुलिस टीम ने एक फॉर्च्यूनर से 30 किलो अवैध डोडा पोस्त भी बरामद किया है, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वाहनों के दस्तावेज और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
बालोतरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावत के अनुसार, गुरुवार को डीएसटी को सूचना मिली थी कि जिले के रामजी की गोल स्थित भगवती कॉलोनी में एक मकान के बाहर बिना नंबर की कई संदिग्ध गाड़ियां खड़ी हैं, जिनके चोरी की होने की संभावना है। इस सूचना पर गुड़ामालानी और रामजी की गोल की पुलिस टीम भगवती कॉलोनी पहुंची। इस दौरान पुलिस को सफेद रंग के एक मकान के पास पहुंचने पर मकान के भीतर से दो फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा वाहन बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। वहीं, एक स्विफ्ट और एक क्रेटा वाहन मकान के भीतर खड़े मिले। ऐसे में पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को मौके पर तैनात किया और शेष पुलिस टीम बाहर निकल रही तीनों गाड़ियों का पीछा करने लगी।
विज्ञापन


फॉर्च्यूनर का टायर फटा, चालक भाग निकला
पीछा करने के दौरान एक फॉर्च्यूनर और एक क्रेटा वाहन धोरीमन्ना की ओर निकल गए, जबकि दूसरी फॉर्च्यूनर गांधव की दिशा में भागने लगी। लगातार पीछा करने पर बेरीगांव की सरहद में फॉर्च्यूनर का टायर फट गया और वाहन रुक गया। वाहन चालक मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। उसकी पहचान गणपतराम, जाति गोदारा विश्नोई, निवासी माणकी, थाना धोरीमन्ना के रूप में हुई। आरोपी सड़क किनारे खेत में खड़ी फसल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटें हटाकर छिपाया था 30 किलो डोडा पोस्त
वाहन की तलाशी के दौरान पीछे की सीटें हटाई हुई मिलीं। सीटों की जगह प्लास्टिक के दो कट्टे रखे हुए थे, जिनमें कुल 30 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। फॉर्च्यूनर वाहन पर आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसके अलावा वाहन के चेसिस और इंजन नंबर भी घिसे हुए मिले।

ये भी पढ़ें-  बिहार में नाबालिग से फिर बदसलूकी: इस बार भी समस्तीपुर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो; लड़की का दुपट्टा खींचा


दूसरे मकान और खाली प्लॉट से भी वाहन बरामद
इसके बाद पुलिस टीम पुनः भगवती कॉलोनी स्थित प्रकाश, जाति सियाग विश्नोई, निवासी बाछला, थाना सेड़वा के मकान पर पहुंची। वहां पूर्व में निगरानी में रखी गई एक क्रेटा और एक स्विफ्ट कार मिली। वहीं, पास के दूसरे खाली प्लॉट में एक टाटा हैरियर वाहन खड़ा मिला। उसकी पीछे की सीटें भी हटाई हुई थीं। वाहन के चेसिस और इंजन नंबर भी घिसे हुए मिले। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया वाहन का उपयोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में किया जाना प्रतीत हुआ।

चारों वाहन जब्त, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने चारों वाहनों को नियमानुसार जब्त कर लिया है। तलाशी के दौरान कई नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, वाहन चोरी के नेटवर्क और तस्करी में प्रयुक्त अन्य वाहनों के संबंध में गहन अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed