फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संदिग्ध हालात में गायब हुई युवती बैंगलोर से बरामद

संदिग्ध हालात में गायब हुई युवती बैंगलोर से बरामद

Thu, 07 Feb 2019 11:19 PM IST
kapil  kumar कपिल kapil
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गायब हुई युवती बैंगलोर से बरामद
शामली। क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती को पुलिस ने बंगलुरु से बरामद कर लिया। उसके साथ रह रहे युवक को भी पुलिस हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि युवती एक माह पहले लापता हुई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया था कि युवती को उसका कोई रिश्तेदार युवक ले गया है। तीन दिन पहले युवती की लोकेशन बंगलुरु में मिली थी। इस पर तुुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया और हवाई जहाज से बंगलुरु भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस टीम ने सूचना दी कि युवती को बरामद कर लिया गया है। उसके साथ रह रहे युवक को भी हिरासत में ले लिया है। युवती को लेकर लौटने में पुलिस टीम को एक-दो दिन का वक्त लग सकता है। उधर, कुछ दिन पहले शहर के एक मोहल्ला से किशोरी को मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed