फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अपहृत लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अपहृत लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपहृत लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अगवा लड़की मिली
विज्ञापन

थानाभवन।
पांच दिन पूर्व एक गांव अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने शामली रेलवे स्टेशन से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का मेडिकल करा दिया गया है, जिसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की का 20 अप्रैल को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। लड़की के परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी छतरी उर्फ सोनू निवासी हिंड को तीन दिन पूर्व ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं, लड़की को बरामद करने के प्रयास में लगी थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अगवा लड़की और मुख्य आरोपी शामली रेलवे स्टेशन पर हैं। इसके बाद पुलिस शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर अगवा लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने लाई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी अमित बुधवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। बरामद लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed