फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digvijay Bhati alleges eardrums ruptured due to beating.

Meerut News: दिग्विजय भाटी का आरोप, पिटाई से कान के पर्दे फट गए

Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Bhati alleges eardrums ruptured due to beating.
पुलिस अफसरों पर पिटाई और नचवाने के आरोप का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भाकियू (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष दिग्विजय भाटी ने का कहना है कि पुलिस की पिटाई से उनके दोनों कान के पर्दे फट गए हैं। उन्हें आवाज कम सुनाई दे रही थी। वह इसका इलाज करा रहे हैं।
दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने 19 अगस्त को पहले एसएसपी ऑफिस और फिर पुलिस लाइन स्थित एसओजी कार्यालय में तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ पर पिटाई व नचवाने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच एडीजी भानु भास्कर के निर्देश पर डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिग्विजय भाटी का कहना है कि उन्होंने मेरठ में कान का परीक्षण कराया था। चिकित्सक ने उन्हें जानकारी दी कि उनके कान के पर्दे फट गए हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए रविवार को दिल्ली एम्स में परीक्षण कराया। इसमें भी पर्दे फटने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------दिग्विजय के भाई ने ली थी सुपुर्दगी, आज दर्ज हो सकते हैं बयान
मेरठ। 19 अगस्त को संभल निवासी गजेंद्र भाटी अपने भाई दिग्विजय भाटी और उनके साथी मोहित जाटव को सिविल लाइन थाने से अपनी सुपुर्दगी में लेकर गए थे। इसके चलते सहारनपुर डीआईजी ऑफिस से बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें भी नोटिस प्राप्त हुआ है। मोहित जाटव का कहना है कि गजेंद्र भाटी सोमवार को सहारनपुुर डीआईजी के कार्यालय में बयान दर्ज कराने जा सकते हैं। इस मामले में मोहित जाटव, उनके साथी फैसल और एसएसपी दफ्तर के सीसीटीवी की मरम्मत करने वाले टेक्नीशियन के डीआईजी ऑफिस में बयान दर्ज हो चुके हैं।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed