फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All three accused arrested in teenage girl rape case; two injured in an encounter.

Muzaffarnagar News: किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण में तीनों आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
All three accused arrested in teenage girl rape case; two injured in an encounter.
- छपार क्षेत्र में राधा बनकर मंदिर जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ छपार। छपार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के दोनों साथी सलमान व अव्वलीन रेता नंगला के जंगल में मुठभेड़ में घायल हुए है। उनसे दो तमंचे बरामद हुए है। तीनों आरोपी किशोरी को बुलाकर ले गए थे। नाबालिग पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

जन्माष्टमी की रात में एक किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

रेता नंगला के जंगल में आरोपियों के छिपे होने की सूचना पर रविवार दोपहर छपार पुलिस पहुंंची तो आरोपियों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जांच अधिकारी मोहित सहरावत ने बताया कि किशोरी को नाबालिग ने घटना वाली रात मोबाइल से कॉल कर बुलाया था। वह अपने दोनों साथियों की मदद से किशोरी को अपने घर ले गया। अन्य दोनों आरोपी चले गए थे। मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी घटना के षडयंत्र में शामिल थे। दोनों घायलों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन-
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि किशोरी ने गिरफ्तार नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में भी उसे ही आरोपी बनाया है। अन्य दो साथियों के बारे में कुछ नहीं कहा गया। पीड़िता का मेडिकल कराया है। उसे वन स्टाप सेंटर में रखा है। सोमवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
-----
ये था मामला-

किशोरी जन्माष्टमी पर्व पर व्रत खोलने के दौरान देर रात राधा बनकर मंदिर जा रही थी। एक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी को अपने घर में खींच कर घटना की। परिजनों को तलाश के दौरान घर में रखे किशोरी के मोबाइल में मुख्य आरोपी की दो मिस कॉल मिली तो उस नंबर पर बात की तो आरोपी युवक के पिता ने कॉल सुनी तब पता चला कि उनकी बेटी आरोपी के घर पर थी। घर लेकर आने पर किशोरी ने दुष्कर्म की बात बताई।

-----
एक आरोपी चार बच्चों का पिता
जांच अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी नाबालिग है। वह चंडीगढ़ में कोठी में शीशे लगाने का काम करता है। गिरफ्तार आरोपी सलमान चार बच्चों का पिता है। वह और गिरफ्तार दूसरा आरोपी गांव से बाहर रहकर स्टील की रेलिंग लगाने का काम करते है।
----------
आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह घटना समाज को कलंकित करने वाली है। वह रात में ही पीड़ित पक्ष से घर जाकर मिले थे। आरोपियों ने पकड़ने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। सभी आरोपी पकड़े गए हैं। ऐसी घटना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार सुबह पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को ऐसी घटनाओं में सख्ती बरतने को कहा है।
हिंदू संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल संयोजक नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में पहुंचा। मदद करने का भरोसा दिया। नरेंद्र पंवार ने कहा कि ऐसी घटनाओं को करने वालों का पूरा एनकाउंटर होना चाहिए। बाद में वह पीड़िता के ताऊ को साथ लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा से उनके आवास पर मिले।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि ऐसी घटनाओं में ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरे लोग भी सबक लें। उन्होंने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल ललित माहेश्वरी के नेतृत्व में पहुंचा।

बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि आरोपियों के घर बुलडोजर की भी कार्रवाई होनी चाहिए। गैंगस्टर एक्ट भी लगाना चाहिए।
मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने आरोपियों को इस तरह की घटनाएं करने के लिए मदरसों में शिक्षा देने का भी आरोप लगाया। सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त करने के मामले में विपक्ष पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed