फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for firing in the air; remanded to one-day police custody.

Rewari News: हवाई फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 1 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing in the air; remanded to one-day police custody.
रेवाड़ी। गांव चिल्हड़ में गाड़ी को नुकसान पहुंचाने, दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों गांव चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तर्रे और लोकेश उर्फ लूका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव चिल्हड़ निवासी शिवचरण ने बताया था कि 5 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद था और उसकी वैगनआर गाड़ी के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी लोकेश उर्फ लूका अत्यधिक नशे की हालत में बाइक पर आया और उसने अपनी बाइक उसकी गाड़ी के सामने गिरा दी। इसके बाद आरोपी लोकेश ने गाड़ी की दाईं तरफ जोर-जोर से लातें मारी, गाली-गलौज की और झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी लोकेश ने फोन करके उनके ही गांव के विकास उर्फ तर्रे को मौके पर बुला लिया। विकास उर्फ तर्रे ने आते ही एक देसी कट्टा से दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में गोली चला दी और बाइक पर सवार होकर भाग गया। इसके बाद आरोपी लोकेश भी अपने घर की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ तर्रे एक आदततन अपराधी हैं और उसके खिलाफ पहले भी जिला गुरुग्राम के थाना सेक्टर-10 व थाना सदर में मारपीट, एक्साइज एक्ट व आर्म्स एक्ट के 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदात के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed