फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Illegal liquor distillery operating in a rented house busted; one arrested.

Bageshwar News: किराये के मकान में चल रही अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor distillery operating in a rented house busted; one arrested.
बागेश्वर के किमौली में अवैध कच्ची शराब पकड़ी।
बागेश्वर। जिले में डीएम अपूर्वा पांडेय के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। किमोली निवासी महेश सिंह नगरकोटी के मकान में किराये पर रह रहे मन बहादुर कठायत को जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके पर आबकारी नियमों का उल्लंघन कर तैयार किया गया करीब 70 लीटर लहन भी पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के ठिकाने से अवैध शराब बनाने के उपकरण और सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed