फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Police crack down on drug smugglers; 235 accused arrested in 8 months.

Kaithal News: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 8 महीने में 235 आरोपी किए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police crack down on drug smugglers; 235 accused arrested in 8 months.
कैथल। नशे के खिलाफ कैथल पुलिस की ओर से एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों, ग्राम पंचायतों और आमजन के सहयोग से कैथल जिले के 254 गांव नशा मुक्त श्रेणी में दर्ज हो चुके हैं। पुलिस की ओर से इन गांवों में भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि नशे की बिक्री व आपूर्ति को पूरी तरह रोका जा सके।
विज्ञापन

8 माह में 153 मामले दर्ज, 235 नशा तस्कर गिरफ्तार
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस ने आठ माह में 153 मामले दर्ज कर 235 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3050 किलो 760 ग्राम डोडा पोस्त, 144 किलो 381 ग्राम चूरा पोस्त, 157 किलो 738 ग्राम गांजा, 16 किलो 51 ग्राम अफीम, 7 किलो 30 ग्राम चरस, 1 किलो 768 ग्राम हेरोइन, 15 किलो 130 ग्राम अफीम के पौधे, 7183 नशीली गोलियां, 348 नशीले इंजेक्शन और नशीली गोलियों का 3 किलो 206 ग्राम घोल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

अवैध संपत्ति पर भी कड़ी कार्रवाई
एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से नशा तस्करों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 के दौरान कैथल जिले के 5 आदतन नशा तस्करों की करीब 84 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति फ्रीज करवाई गई है। इनमें गांव खरकां निवासी बीरो देवी, उसके पति मालक राम व पुत्र रवि और सजुमा रोड कलायत निवासी राजेश व उसके भाई विकास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत आदतन नशा तस्कर गांव खरकां निवासी मालक राम को नियमानुसार जिला जेल में एक वर्ष के लिए पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : एसपी
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कैथल पुलिस का लक्ष्य केवल नशा तस्करों को जेल भेजना नहीं बल्कि जिले की युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed