{"_id":"6a9d63654d8a2f1113011786","slug":"gangster-act-invoked-against-both-accused-in-the-watchmans-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-180016-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चौकीदार के दोनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चौकीदार के दोनों हत्यारोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
- चार महीने पहले चरथावल स्कूल में हुए हत्याकांड में हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। किड्स हेवन पब्लिक स्कूल के चौकीदार राजू की हत्याकांड में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सोमवार को पुलिस जिला कारागार से तलब कराकर वारंट तामील कराने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए न्यायालय में अर्जी लगाएगी। हाईकोर्ट से हत्याकांड एवं मुठभेड़ के आरोपों में जमानत मिलने के बाद यह मुकदमा रिहाई में बाधा बनेगा।
वादी थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है चौकीदार राजू के हत्यारोपी किशनपुरा माजरा निवासी मोहन और उसके रिश्तेदार छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी नितिन उर्फ नितिश ने अवैध सक्रिय संगठित गिरोह बना रखा है।
दोनों अनुचित रूप से आर्थिक लाभ कमाने के मकसद से दुकान हड़पने के लिए दुकान मालिक की हत्या करने और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के अपराध किए हैं। इनकी आपराधिक छवि और दबंगता के कारण लोगों में भय और आतंक है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन मई को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया था। सेशन कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट से दोनों को राहत मिल गई थी। लेकिन जमानतनामों की कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण आरोपी अभी जेल में बंद हैं। थाना प्रभारी ने बताया गैंगस्टर एक्ट में अदालत में तलब कराया जाएगा, ताकि उनकी रिहाई नहीं हो सके।
-- -- -- -- --
ये था मामला
24 अप्रैल की रात में कस्बे में रोहाना मार्ग स्थित किड्स हेवन स्कूल परिसर में चौकीदार राजू उर्फ राजकुमार की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या हुई थी। वादी के भाई बसपा नेता आदेश कुमार ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीन मई को मुठभेड़ के दौरान घायल बिजली मिस्त्री मोहन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। इसी दौरान किशनपुरा के जंगल में दूसरे आरोपी छपार थाना क्षेत्र के गांव तेज़लहेड़ा नितिन उर्फ नितिश (मोहन का रिश्तेदार) पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।