{"_id":"6a9da773148a69e0c10ce316","slug":"two-teenagers-drowned-while-bathing-in-the-ganges-with-friends-bodies-recovered-after-four-hours-ballia-news-c-190-1-ana1001-172200-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा में दोस्तों के साथ नहाते समय दो किशोर डूबे, चार घंटे बाद मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा में दोस्तों के साथ नहाते समय दो किशोर डूबे, चार घंटे बाद मिले शव
विज्ञापन
दुबहर थाना क्षेत्र के मोहनछपरा टेकार गांव के समीप गंगा नदी के बाढ़ के पानी डूबने से रघुनाथपुर
दुबहर (बलिया)। मोहनछपरा टेकार बंधा से दियारा जाने वाली पुलिया के पास रविवार को गंगा नदी में नहाते समय दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसा उस समय हुआ, जब पांच दोस्त नदी के किनारे बाइक धोने के बाद स्नान कर रहे थे ।
उसके बाद नहाते समय एक किशोर के गहरे पानी में जाने पर उसे बचाने के लिए दूसरे ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण दोनों डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद किए। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी अनीश अंसारी (16), गोलू गोंड (17), असलम अंसारी, अरमान अंसारी और अर्जुन ओझा रविवार को मोटरसाइकिल से मोहनछपरा मंदिर के पास दियारा जाने वाली पुलिया के समीप पहुंचे थे। वहां बाढ़ के पानी में बाइक धोने के बाद सभी नदी में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान युवक मोबाइल से रील भी बनाने लगे।
बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान अनीस अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गोलू ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी अनीस के साथ डूब गया। किनारे मौजूद तीन अन्य साथियों ने शोर मचाते हुए दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दुबहर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ टीम ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब चार घंटे की तलाश के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।