फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मजदूरी मांगने पर बंधक बनाने का आरोप

मजदूरी मांगने पर बंधक बनाने का आरोप

Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर बंधक बनाने का आरोप
मजदूरी मांगने पर बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन

कैराना (शामली)। राजमिस्त्री ने ठेकेदार पर मजदूरी मांगने पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कैराना कोतवाली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कैराना - झिंझाना रोड स्थित नाहिद कॉलोनी निवासी सोनू ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह राजमिस्त्री है। ढाई माह पूर्व कस्बा कैराना निवासी ठेकेदार उसे 16 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी पर पंजाब ले गया था, जिसके बाद वह लगातार कार्य करता रहा। इस दौरान उसे तीन हजार रुपये दिए गए। आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने पंजाब में उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वहां से निकलने के बाद सोनू कैराना पहुंचा और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा जताया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

तहसील गेट से बाइक चोरी
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी नसीम अहमद एड़वोकेट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तहसील गेट के पास से उनकी मोटर साइकिल चोरी हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed