{"_id":"598e02674f1c1b44718b45cf","slug":"131502478951-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदरावली में 4","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंदरावली में 4
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने गांव खंद्रावली में छापेमारी अभियान चलाते हुए कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। आरोपियों के खिलाफ कांधला थाने पर तहरीर दी गई है।
चेकिंग अभियान के दौरान अवर अभियंता रविशंकर ने बताया कि गांव के शमशाद, समीम, मीरहसन, वकील, वसीम, नवाब, अफसर, इस्लाम, नौशाद, रामपाल, विश्वास सहित 48 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। चेकिंग अभियान के दौरान टीम में संदीप कुमार, नेत्रपाल, अमितोष, अतुल कुमार पांडेय, अमित रघुवंशी, रवि शंकर आदि लोग मौजूद रहे। उधर, शुक्रवार को गांव गंगेरू में विद्युत निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी अवर अभियंता कय्यूम ने बताया कि रामपाल व मजाहिर के मकान पर बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों उपभोक्ताओं से 50,000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।
पेड़ के मालिकाना हक को लेकर संघर्ष
कांधला। गांव भनेड़ा निवासी सुदेश और रवि के बीच काफी समय से एक पेड़ के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह सुदेश पक्ष ने पेड़ को काटने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उस समय तो ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर सामने आ गए। संघर्ष में धारदार हथियार के हमले से सुदेश की पत्नी ललीता का सिर फट गया। वहीं, दूसरे पक्ष से रवि घायल हुआ। दोनों पक्षों ने चिकित्सा कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।