Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Labourer critically injured after being hit by a car; condition remains critical.

Meerut News: कार की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, हालत नाजुक

Sun, 29 Nov 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Labourer critically injured after being hit by a car; condition remains critical.
दौराला। सरधना रोड पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे मजदूर को तेज गति से आई कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

चिरोड़ी गांव निवासी मनोज (30) मजदूरी करता है। बताया गया कि शनिवार शाम मजदूरी कर घर लौटते समय वह सरधना रोड पर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दौराला चौराहे की ओर से तेज गति से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक मजदूर को कुचलते हुए मौके से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पत्नी आंचल ने थाने पहुंचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक और कार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed