{"_id":"5c8e8fdcbdec22141c6e604f","slug":"121552846812-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख हड़पने का आरोप
विज्ञापन
(गौतमबुद्धनगर और मेरठ के ध्यानार्थ...)
- कैराना क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप
कैराना (शामली)। गौतमबुद्धनगर जिले के युवक ने क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान पर गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम कचेड़ा वारसाबाद निवासी सतेंद्र ने बताया कि 2013 में उनके घर पर मेरठ जिले के खरखौदा क्षेत्र निवासी उनका बहनोई अपने साथ एक रिश्तेदार को लेकर आया था। बहनोई के रिश्तेदार से उनकी जान पहचान बढ़ गई, जो कैराना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। आरोप है कि बहनोई के रिश्तेदार ने गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर उनसे 10 लाख रुपये हड़प लिए। आज तक उसे गैस एजेंसी नहीं मिली और न ही रकम लौटाई। जब वह अपनी रकम मांगता है, तो वादे पर वादे कर उसे टरकाया जा रहा है। आरोप वर्तमान में ग्राम प्रधान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।