फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भट्ठे पर गये आठ परिवारों के मकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

भट्ठे पर गये आठ परिवारों के मकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Mon, 11 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
भट्ठे पर गये आठ परिवारों के मकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
आठ परिवारों के मकान के ताले तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन

कैराना। ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करने गए 8 परिवारों के मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के कपड़े और बर्तन चोरी कर लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी चार सगे भाई मुनव्वर, सरवर, अनवर, सबदर पुत्रगण अख्तर और शमीम व दानिश पुत्रगण बुंदू और इश्तियाक व शौकीन पुत्रगण मेजर कुछ दिन पहले बागपत और लंढोरा में ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई का कार्य करने के लिए परिवार सहित गए थे। शनिवार की देर रात चोर ने सभी आठ परिवारों के मकान के ताले तोड़कर मकान के अंदर रखे हजारो रुपये के कपड़े और बर्तन चोरी कर लिए। सुबह होने पर जब गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए गए, तो उन्होंने मकानों के ताले टूटे हु देखे। गांव के अन्य ग्रामीणों ने पुलिस के साथ ही पीड़ित मकान मालिकों को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बाद में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed