{"_id":"6ace93b60f9d04c63a059275","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-kosi-river-search-team-deployed-rampur-news-c-15-1-mbd1062-1015879-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोसी नदी में नहाते समय डूबा युवक, तलाश में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोसी नदी में नहाते समय डूबा युवक, तलाश में जुटी टीम
Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
टांडा। बिचपुरी गांव के पास मंगलवार दोपहर कोसी नदी में नहाते समय 22 वर्षीय इरफान गहरे पानी में डूब गया। वह चार साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। साथियों के आगे निकलने के दौरान इरफान नदी में नहाने लगा। उसे तैरना नहीं आता था। देर शाम तक पुलिस-प्रशासन की टीम नाव की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
ईश्वरपुर गांव निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद उमर हाफिज का कार्य करता था। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बिचपुरी के पास कोसी नदी में साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। उसके साथी नदी में उतरकर मछली पकड़ते हुए आगे निकल गए, जबकि इरफान पीछे रह गया। इसी दौरान वह नहाने लगा और गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर एसडीएम कुमार गौरव और तहसीलदार निश्चय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तलाश शुरू कराई। खोजबीन के लिए नाव भी बुलाई गई। परिजन और स्थानीय लोग भी नदी में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। संवाद