फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer murdered with a cot plank after objecting to the molestation of his daughter-in-law.

Budaun News: पुत्रवधू से छेड़खानी के विरोध पर चारपाई की पाटी से प्रहार कर किसान की हत्या

Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with a cot plank after objecting to the molestation of his daughter-in-law.
भीमसेन का फाइल फोटो - फोटो : Samvad
दहगवां/जरीफनगर। जरीफनगर क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में मंगलवार रात चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर किसान भीमसेन (50) पुत्र मनीराम की हत्या कर दी गई। आरोप है कि आरोपी ने भीमसेन के घर में घुसकर उनकी पुत्रवधू से छेड़खानी की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी अजीत ने भीमसेन के सिर पर पाटी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी दस दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भीमसेन के परिजनों ने बताया कि गांव निवासी अजीत मंगलवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में भीमसेन के घर पहुंचा था। वहां उसने उनकी पुत्रवधू से गालीगलौज शुरू कर दी। भीमसेन ने विरोध किया तो आरोपी उनसे झगड़ने लगा। आरोप है कि उसने पुत्रवधू के साथ छेड़खानी भी की। इसी दौरान मौका पाकर पुत्रवधू अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर निकल गई।
विज्ञापन

इसके बाद अजीत ने चारपाई की पाटी से भीमसेन के सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। गांव में हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह दो थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी और मृतक के छोटे बेटे राहुल के साथ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीमसेन के हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के बेटों के आने पर तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सहसवान


पत्नी की 12 साल पहले हो चुकी है मौत
भीमसेन की पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे गुलशन और राहुल हैं। दोनों बाहर रहकर नौकरी करते हैं। गुलशन दिल्ली में, जबकि राहुल हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नौकरी करता है। गुलशन का एक बेटा और राहुल के दो बेटे हैं।

शव ले जाने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से झड़प
हत्या की सूचना पर सीओ सहसवान और सहसवान, जरीफनगर थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बदायूं ले जाने की तैयारी की तो ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दोनों बेटे और अन्य परिजन पहुंच जाएं, इसके बाद शव ले जाया जाए। पुलिस ने समझाया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजना जरूरी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक झड़प हुई। बाद में पुलिस शव को लेकर बदायूं मुख्यालय को ले गई।



हत्या के पीछे मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर विवाद भी आया सामने
उस्मानपुर गांव में भीमसेन की हत्या के पीछे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। छानबीन में छेड़खानी के अलावा मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर भी विवाद सामने आया है। एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि गांव निवासी अजीत और भीमसेन के बीच मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर भी कहासुनी हुई थी। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

भीमसेन का फाइल फोटो

भीमसेन का फाइल फोटो- फोटो : Samvad

भीमसेन का फाइल फोटो

भीमसेन का फाइल फोटो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed