{"_id":"6ace93989b12fb54eb08d446","slug":"the-body-of-the-police-station-watchmans-son-was-found-hanging-from-a-tree-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-175473-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: थाने के चौकीदार के बेटे का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: थाने के चौकीदार के बेटे का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
सैदनगली। नगर के मोहल्ला भीमनगर में थाने के चौकीदार फूल सिंह के बेटे विनीत कुमार (20) शव सोमवार रात घर के पीछे आम के बाग में पेड़ से फंदे से लटका मिला। मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव नीचे उतारा और बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विनीत सात बहनों में इकलौता भाई था। वह नोएडा में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
-- --
शादी से इनकार पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते शादी से इनकार करने पर युवक ने सोमवार दोपहर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
बताया गया कि युवक का युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन शादी के लिए राजी थे, लेकिन युवती के परिजनों ने इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर युवक ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। पहले उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। संवाद