फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Body of elderly woman who fell into drain recovered the next day.

Jhansi News: दूसरे दिन बरामद हुआ नाले में गिरी वृद्धा का शव

Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Body of elderly woman who fell into drain recovered the next day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। कस्बे के बाबई रोड पर सोमवार दोपहर घर के पास नाले में गिरी 85 वर्षीय वृद्धा का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ इटावा यूनिट की टीम ने घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में फंसे शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बाबई रोड निवासी बारीबाई (85) सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर के पास बेतवा नहर से निकले नाले पर बने पुल से गुजर रही थीं। बताया गया कि वृद्धा को आंखों से दिखाई नहीं देता था और वह बीमार भी रहती थीं। पुल के दोनों तरफ रेलिंग नहीं होने के कारण वह असंतुलित होकर नाले में गिर गईं। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह बह गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा वृद्धा का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में शोक छा गया। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed