फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मलकपुर में खाद्य विभाग की छापामारी, राशन का गेहू व चावल पकडा

मलकपुर में खाद्य विभाग की छापामारी, राशन का गेहू व चावल पकडा

Tue, 30 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर में खाद्य विभाग की छापामारी, राशन का गेहू व चावल पकडा
कैराना (शामली)। जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने गांव मलकपुर में दो घरों पर छापेमारी कर राशन के 41 बोरे गेहूं और 12 बोरे चावल बरामद किए। खाद्य विभाग ने राशन को कब्जे में लेकर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर क्षेत्र के गांव मलकपुर के ग्रामीणों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सूचना दी कि गांव में एक मकान में राशन सामग्री रखी हुई है। डीएम ने तुरंत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा। गांव के पूर्व राशन डीलर द्वारा दुकान के निरस्तीकरण से पहले का बचे हुए खाद्यान्न को कालाबाजारी करने हेतु पड़ोस के ही मकानों में रखा हुआ है। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सक्सेना और एआरओ अजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार पूर्व राशन डीलर के घर पर छापेमारी की गई, जिस पर वह मौके पर नहीं मिला। उसके घर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व राशन डीलर के दो पड़ोसियों के मकानों पर छापेमारी की गई। मौके से टीम ने 41 बोरे (साढे़ 20 क्विंटल) गेहूं तथा 12 बोरे (छह क्विंटल) चावल बरामद किए। इस दौरान मौके से दोनों मकान के मालिक भी फरार हो गए। बाद में टीम ने पकडे़ गए राशन को अपने कब्जे में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 15 दिन पूर्व राशन डीलर संत कुमार द्वारा राशन को लेकर ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी गई थी, जिसके बाद जांच में अनियमितता पाए जाने पर डीलर की दुकान को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से खाद्य विभाग के अधिकारी राशन डीलर से शेष बचे खाद्यान्न को उपलब्ध कराने की बात कह रहे थे, लेकिन वह सारा राशन वितरण होने की बात कर रहा था। उधर गांव वाले लगातार उसकी शिकायत कर रहे थे। तीन दिन पूर्व भी खाद्य विभाग की टीम शिकायत पर गांव में पहुंची थी और पूर्व राशन डीलर के घर पर छापेमारी करते हुए उसे राशन उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। पकडे़ गए राशन को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed