कैराना। कैराना से सोमवार शाम गांव लौट रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
ग्राम अकबरपुर सुनहेटी निवासी (26) सरवर मंगलवार को किसी काम से कैराना आया था। रात में वह बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह रास्ते में गांव मलकपुर के समीप पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। बताया गया है कि युवक का अपने गांव में क्लीनिक है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।