फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंजिश में शहीद की प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त

रंजिश में शहीद की प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त

Sat, 06 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में शहीद की प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त
रंजिश में शहीद की प्रतिमा कर दी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने लांक गांव के मोड़ पर लगी शहीद सैनिक की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। शहीद सैनिक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लिसाढ़ गांव के मजरा हसनपुर निवासी साधूराम ने शनिवार को शामली कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। साधूराम ने बताया कि उनके बेटे शहीद सतेंद्र की प्रतिमा मेरठ रोड पर लांक गांव के मोड़ पर स्थापित है। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका दूसरा बेटा रविंद्र जब प्रतिमा स्थल पर सफाई करने पहुंचा, तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद रविंद्र ने घर लौटकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की बात बताई। ईंट मारकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई। साधूराम ने बताया कि गांव का ही एक परिवार उनसे रंजिश रखता है, जिसके चलते शक है कि दूसरे पक्ष ने रंजिश के चलते प्रतिमा क्षतिग्रस्त की है। साधूराम ने बताया कि चार साल पूर्व उनके पौत्र नितिन की हत्या भी रंजिश के चलते कर दी गई थी। साधूराम ने शहीद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। उधर, शामली कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किशोर लापता, परिवार चिंतित
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव कुडाना निवासी ओम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अक्तूबर को उनका बेटा दीपक (15) बगैर बताए घर से कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। ओम सिंह ने बताया कि जनवरी 2017 में भी दीपक इसी तरह लापता हो गया था, लेकिन बाद में वह लौट आया था। ओम सिंह ने शामली कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बेटे को तलाश कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
शहीद सैनिक के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
मेरठ रोड पर लांक गांव के मोड़ पर है शहीद सतेंद्र कुमार की प्रतिमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed