{"_id":"5b84436642c79246400ab0db","slug":"11535394662-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
एक साल पूर्व पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा कैराना के मोहल्ला ईदगाह निवासी युवती ने एक साल पूर्व इमामगेट पुलिस चौकी पहुंचकर परिवार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच करने पहुंचे दो कांस्टेबलों को भीड़ ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। बाद में अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो भीड़ ने हमला कर दिया था। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे आरोपी शमीम निवासी खैलकला को सोमवार सुबह साढे़ 10 बजे ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, कैराना में पुराने विवाद के चलते गांव गंदराउ निवासी जुलफान व उसका चचेरा भाई मारूफ आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
स्कूल के बाहर से बाइक चोरी
कैराना। कोतवाली कैराना क्षेत्र के ग्राम गंदराऊ निवासी मोहम्मद आमिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में रसोइया है। सोमवार सुबह वह बाइक से स्कूल आया था। स्कूल के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ली गई।