{"_id":"6b0742b037486a41650323a1","slug":"woman-molested-after-intruder-enters-her-home-case-registered-badaun-news-c-4-1-bly1014-1014660-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, केस दर्ज
विज्ञापन
बदायूं। मजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष से शिकायत के बाद थाना पुलिस ने आरोपी महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 13 सितंबर को दिन में करीब साढ़े दस बजे वह घर में अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक घर के अंदर आ गया और कमरे में उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से उसे पीट दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और उन्होंने उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि वह उसी दिन थाने गई थी, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों और महिला आयोग तक शिकायत पहुंचाई। तब जाकर केस दर्ज हुआ।
सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। विवेचना उपनिरीक्षक गुलजारी सिंह को दी गई है। संवाद