फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रात में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, खनन कराया बंद

रात में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, खनन कराया बंद

Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
रात में अवैध खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, खनन कराया बंद
कैराना। क्षेत्र के गांव बसेड़ा में वैध पट्टे की आड़ में रात में चल रहे अवैध खनन पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए खनन बंद करा दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देख खनन ठेकेदार मौके से भाग निकले। बाद में ग्राम प्रधान और खनन ठेकेदार ने एक दूसरे के विरुद्घ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव बसेड़ा में ई-टेंडरिंग के माध्यम से आवंटित वैध खनन करने के लिए पट्टे पर खनन माफिया गलत तरीके से खनन कर रहे हैं। शुक्रवार रात खनन के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्र होकर खनन प्वाइंट पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। कहा कि रात्रि में किसी भी सूरत में खनन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने खनन प्वाइंट पर खनन के कार्य को बंद करा दिया। जिसके चलते खनन ठेकेदार वहां से भाग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन ठेकेदार अपने लोगों के साथ मिलकर दिन में कम और रात में अधिक खनन करता है, जिसके चलते यमुना नदी में गहरे-गहरे कुंड बन गए हैं। कुछ दिनों शुरू होने वाले मानसून में बसेड़ा गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों में भी लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

उधर मामले में शनिवार सुबह बसेड़ा ग्राम प्रधान अकरम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि खनन ठेकेदार दिन के अलावा रात में भी जेसीबी व पोकलेन मशीनों से उसकी जमीन से रेत खनन कर रहे थे। जिस पर ठेकेदारों का विरोध किया गया। साथ ही मामले में खनन ठेकेदार आमिर खान निवासी मोहल्ला जोगियान थानाभवन ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके मजदूरों के साथ मारपीट की तथा जेसीबी मशीन छीन ली। उधर, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि ग्राम प्रधान व खनन ठेकेदार की और से तहरीर मिली है। मामले में उपजिलाधिकारी से बात करने के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed