{"_id":"6af1384587bf0f52320d7bfe","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-during-diwali-ignited-by-firecrackers-an-ac-unit-and-a-washing-machine-kept-on-the-balcony-are-gutted-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4918189-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर: दिवाली मकान में लगी आग, पटाखे से भड़की लपटें; बालकनी में रखा AC और वॉशिंग मशीन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर: दिवाली मकान में लगी आग, पटाखे से भड़की लपटें; बालकनी में रखा AC और वॉशिंग मशीन जले
Mon, 09 Nov 2026 09:48 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:48 AM IST
सार
ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास एक मकान की बालकनी में आग लग गई। पटाखे से आग लगने की आशंका है। लपटें कमरों तक पहुंच गईं। दमकल टीम ने 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
दमकल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
दीपावली की खुशियों के बीच ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास कॉलोनी नंबर-2 में स्थित एक मकान की बालकनी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बालकनी में रखा सामान जलने लगा। आग की लपटें मकान के अंदर कमरों तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 15 से 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आग विमल शर्मा के मकान में लगी थी। मकान मालिक विमल शर्मा ने बताया कि वे इस मकान में नहीं रहते हैं। यहां किराएदार रहते हैं, जो दीपावली मनाने अपने गांव गए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपावली पर जलाया गया कोई पटाखा जलती अवस्था में मकान की बालकनी में आकर गिर गया। इससे वहां रखे सामान में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन और एसी भी इसकी चपेट में आ गए। इसके बाद आग आउटर के रास्ते कमरे के अंदर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कटनी में पूजा के बाद तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह लोगों की मौत
विज्ञापन
फायरमैन अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग काफी फैल चुकी थी और मकान के कमरों में ताले लगे हुए थे।ऐसे में दमकलकर्मियों ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब एक गाड़ी पानी का इस्तेमाल किया गया।
मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग पूजा कर रहे थे। तभी उनके नाती ने ऊपर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल आए। हालांकि, घर के एक बुजुर्ग सदस्य, जो पैरालाइज्ड हैं, उस समय अंदर ही रह गए थे। परिजनों ने फिलहाल उन्हें आग लगने की घटना की जानकारी नहीं दी है।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां जमा भीड़ को नियंत्रित किया और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे सागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ परिजनों को संभाला।
