फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैराना को लेकर भी सक्रिय हैं खुफिया निगाहें

कैराना को लेकर भी सक्रिय हैं खुफिया निगाहें

Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैराना को लेकर भी सक्रिय हैं खुफिया निगाहें
शामली। मुजफ्फरनगर में हवाला कारोबार करने के आरोप में दो सराफा व्यापारियों के पकड़े जाने के बाद शामली जिले का खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। कारण है कि गठरी कारोबार के जरिये पाकिस्तान से अवैध हथियार और सोने की तस्करी के मामले इस क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन

तीन फरवरी को एनआईए की टीम ने मुजफ्फरनगर से सराफ आदिश जैन और अंकित को हवाला कारोबार के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिस कारण शामली जिले में भी पुलिस और खुफिया विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसका कारण, शामली जिले के कैराना का नाम भी ऐसी गतिविधियों को लेकर गाहे बगाहे सामने आता रहा है। कैराना निवासी इकबाल काना और दिलशाद मिर्जा और हामिदा सहित कई लोग गठरी कारोबार के जरिये पाकिस्तान से नकली करेंसी, अवैध हथियार और सोने की तस्करी करते रहे हैं। 1990 के दशक में सोने के बिस्कुट भी पकड़े गए थे। इसके अलावा नकली करेंसी लाने के आरोप में कैराना निवासी अनीस को कैराना की एडीजे कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। कई और मामले अभी विचाराधीन है। वहीं, कैराना निवासी फरहत खान को 29 अक्तूबर 2016 को दिल्ली की स्पेशल ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं, कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी इस्माइल को अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया था, तब उसके कब्जे से चार पिस्टल, सात मैगजीन बरामद हुई थी। इसके अलावा 2013 में कांधला क्षेत्र के ही मुल्ला नसीर, अनीस सहित तीन लोगों को अटारी बॉर्डर पर हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। यह ऐसे चुनिंदा मामले हैं, जो शामली जिले के कैराना और कांधला क्षेत्र को संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान में हैं काफी रिश्तेदारियां
शामली जिले के कैराना, कांधला और थानाभवन क्षेत्र के काफी लोगों की रिश्तेदारियां पाकिस्तान में बताई जाती हैं। इसके चलते इन लोगों का पाकिस्तान जाना आना लगा रहता है। पाकिस्तान से आने वालों का ब्यौरा खुफिया विभाग दर्ज करता है और ऐसे लोगों पर खास निगरानी रखी जाती है, जो पाकिस्तान से अपनी रिश्तेदा री में जिले में आते हैं। क्योंकि हवाला कारोबार का नेटवर्क संचालित करने वाले ऐसे लोगों को ही अपने मोहजाल में फंसाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हवाला कारोबार से संबंधित जनपद में कोई इनपुट नहीं मिला है, फिर भी पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क है। पाकिस्तान या दूसरे देशों से जनपद में आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। - जगदीश शर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed