{"_id":"5a4148f24f1c1b0d788b4f12","slug":"11514227954-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार ने पहुंचा दिए हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्ड कॉल से शुरू हुआ प्यार ने पहुंचा दिए हवालात
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मिस्ड कॉल से शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई और युवती ने युवक के लिए अपना घर छोड़ दिया। जिनको शामली पुलिस ने रविवार रात शक होने पर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पूरे मामले का पता चला।
दरअसल अलीगढ़ निवासी एक युवती की नोएडा निवासी एक दूसरे संप्रदाय के युवक के फोन पर एक साल पूर्व मिस्ड कॉल हो गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद युवती अपने घर से भागकर नोएडा पहुंच गई। वहां से युवक युवती को बाबरी क्षेत्र में स्थित अपनी रिश्तेदारी में छोड़ने के लिए शामली आया। रविवार रात दोनों संदिग्ध रूप से मंडी मार्श गंज के पास घूम रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और स्थिति को संभलाते हुए दोनों को कोतवाली ले आई। जिसके बाद इसकी सूचना दोनों के परिजनों को दे दी। देर शाम तक युवती तथा युवक के परिजन कोतवाली में नहीं पहुंचे थे। सोमवार को पूरा दिन यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।