{"_id":"59666c4e4f1c1b7f548b463d","slug":"11499884622-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पक्षों के 42 लोग नामजद, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों पक्षों के 42 लोग नामजद, छह गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
गांव रामड़ा में जमीन और राशन डीलर की शिकायत को लेकर चल रही रंजिश में मंगलवार रात दो पक्षों में टकराव के दौरान फायरिंग हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 42 नामजद और 30 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार शाम सात बजे गांव रामड़ा में ग्राम प्रधान शमसुद्दीन और राशन डीलर इरफान उर्फ फान्ना पक्ष के बीच मारपीट के बाद जमकर फायरिंग हुई थी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने पथराव करने के साथ ही फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा, एएसपी जगदीश शर्मा और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करते हुए दोनों पक्षों के छह आरोपियों को दबोच लिया था।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस पार्टी पर पथराव, जानलेवा हमला करने के आरोप में दोनों पक्षों के 42 नामजद और 30 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से एक पक्ष के मोमिन, भूरा, इंतजार और दूसरे पक्ष के इरफान उर्फ फान्ना, हाशिम और सालिम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुई नामजद रिपोर्ट
पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें राशन डीलर इरफान उर्फ फान्ना, ग्राम प्रधान शमसुद्दीन, मोमिन, हाशिम, सालिम, भूरा, इंतजार, फुरकान, शाबिर, राजा, मोनिश, इनाम, मेहताब उर्फ पीरू, मुनव्वर, अरशद, फरमान, जुल्फान, इरफान, इलियास, अब्बास, मुबारिक, आरिफ, गुरफान, मुर्सलीन, परवेज, हारून, अफसरून, सलीम, मुनव्वर, शब्बीरा, मुस्तकीम, बाल्ला, बशीर, आरिफ, हनीफ, तसलीम, सालिम, रफी, इमरान, हासिम, नजर व मंगता निवासी रामड़ा को नामजद तथा 30 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
दोनों पक्षों ने भी एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
मामले में एक पक्ष से रियासत की तहरीर पर राशन डीलर इरफान उर्फ फान्ना, सालिम, मोनीस, काला, हाशिम, आरिफ, अहसान, साबिर, राजा, सारिक और एम दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध गाली गलौज और हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, दूसरे पक्ष के इकबाल उर्फ बाल्ला की तहरीर पर ग्राम प्रधान शमसुद्दीन, मोमीन, मुस्तकीम, रियासत, इंतजार, भूरा, शब्बीरा, बिलाल, मुनव्वर, सलीम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।