{"_id":"6ab01da9b0040816520327c9","slug":"two-youths-killed-in-a-head-on-collision-between-two-motorcycles-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1929949-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Sun, 20 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रविवार रात सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर इटौरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में इटौरा निवासी आदित्य उर्फ बंटी (21) और मजरे उघड़पुर निवासी प्रिंस यादव उर्फ रिशू (22) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आदित्य रविवार रात सूर्यकुंड से मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। वहीं, प्रिंस हनुमतनगर बाजार से बाइक से घर जा रहा था। रात करीब दस बजे इटौरा गांव के पास दोनों की बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीन भाइयों में सबसे छोटा था आदित्य
आदित्य तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई की करीब तीन वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब एक और बेटे की हादसे में मौत से परिवार में मातम पसरा है। आदित्य के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
प्रिंस यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता किसान हैं। प्रिंस की दो छोटी बहनें हैं, जिनकी उम्र करीब चार और सात वर्ष बताई गई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।