फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers passing along a path made of sandbags.

Sant Kabir Nagar News: बालू की बोरियों से बने रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण

Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers passing along a path made of sandbags.
जान जोखिम में डालकर बालू की बोरियों के सहारे एमबीडी बांध तक जाती महिलाफोटो स्रोत संवाद
लोहरैया। एमबीडी बांध से गायघाट दक्षिणी और सियरकला गांव को जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुलिया निर्माण के लिए पुरानी पुलिया तोड़े जाने और बाढ़ में वैकल्पिक रास्ता बह जाने के बाद ग्रामीणों को बालू की बोरियों से बनाए गए संकरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रास्ते के दोनों तरफ 30 से 40 फुट गहरी खाई है और बोरियों के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में यहां कभी भी हादसा हो सकता है। पुलिया निर्माण के लिए पुरानी पुलिया तोड़े जाने के बाद आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान बालू से बनाया गया वैकल्पिक रास्ता भी बह गया। इसके बाद विभाग की ओर से बालू की बोरियां रखकर किसी तरह पैदल आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया। हालांकि, यह रास्ता भी सुरक्षित नहीं है। दोनों तरफ गहरी खाई और ऊपर से बहते पानी के बीच ग्रामीण मजबूरी में इसी रास्ते से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और बाढ़ के बाद रास्ते की स्थिति और खतरनाक हो गई है। संकरे रास्ते पर पानी बहने के कारण संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
अक्षय कुमार ने कहा कि पुलिया का निर्माण समय से पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। रास्ते के दोनों तरफ गहरी खाई होने से खतरा बना हुआ है। प्रशासन को तत्काल सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करनी चाहिए।

व्यास मुनि चौबे ने कहा कि बालू की बोरियों के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। थोड़ी सी असावधानी किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने पुलिया का निर्माण जल्द पूरा कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed