{"_id":"5b5e03094f1c1bed5e8b5fec","slug":"111532887817-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा का बहला-फुसलाकर अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं की छात्रा का बहला-फुसलाकर अपहरण
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कोतवाली के गांव काबड़ौत निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री नगर के एक स्कूल में 10 वीं की छात्रा है। शनिवार को नगर की सीबी गुप्ता कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने र्गई थी। शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। जिस पर परिजनों ने उसका मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद मिला। रविवार सुबह तक भी छात्रा नहीं आई तो परिजनों को इसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश। बाद में परिजनों को पता चला कि गांव सिंभालका निवासी युवक शिवम छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छात्रा के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुुरू कर दी है।
गोली मारने के आरोपी को जेल भेजा
शामली।
आदर्शमंडी के कस्बा बनत में 26 जुलाई को फय्याज पुत्र यासीन को गोली मार दी थी। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को आदर्शमंडी पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास उर्फ टेकर निवासी मोहल्ला सुभाष नगर बनत को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। उधर, झिंझाना पुलिस ने शनिवार की शाम छह बजे ब्रजखेड़ी गेट करनाल रोड के पास से दो अभियुक्त तौसीद पुत्र आलम व कैसर पुत्र वालिद निवासी पांवटी कला थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के पास से पुलिस को चार किलो डोडा पोस्त बरामद कर लिया था। रविवार को पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।