फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मन्ना माजरा में फायरिंग व मारपीट के मामले में तीन मुकदमें दर्ज

मन्ना माजरा में फायरिंग व मारपीट के मामले में तीन मुकदमें दर्ज

Wed, 23 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मन्ना माजरा में फायरिंग व मारपीट के मामले में तीन मुकदमें दर्ज
कैराना।
विज्ञापन

सोमवार शाम गांव मन्ना माजरा में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला करने व महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में तीन अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इन मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिह पंवार ने बताया कि सोमवार शाम गांव से कैराना बाइक पर आ रहे सालिम को आधा दर्जन हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। उक्त मामले में अशरफ निवासी मन्ना माजरा की तहरीर पर आरोपी राजू, जावेद, अब्दुल्ला, असजद, फरमान व इंतजार निवासी मन्ना माजरा के विरुद्ध हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी असजद व फरमान निवासी मन्ना माजरा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, इसके विरोधी पक्ष के फरमान व असजद पर फायर करने के मामले में फरमान की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पति सरवेज, सरवर, तासिम, सोनू व कामिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही इसी पक्ष की महिला की तहरीर पर घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ने, जान लेवा हमला करने के आरोप में सरवेज, सरवर, कामिल, तासिम व अखलाक निवासी मन्ना माजरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर का चालान
कैराना। एक माह पूर्व गांव मंडावर में एक ग्रामीण को छुरी मार कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रियासत निवासी मंडावर को खुरगान बाइपास चौराहे से गिरफ्तार करके चालान कर दिया। वहीं, पड़ोसी के साथ झगड़ा करने के मामले में पुलिस ने मोहल्ला इकबाल पुरा निवासी निन्ना को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed