{"_id":"6a92bf2113ca378ae508c69a","slug":"fir-registered-against-eight-people-including-the-husband-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-153294-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, दहेज हत्या के आरोपों की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नौ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कनखल के इंद्रा बस्ती, दक्ष रोड निवासी संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सोनम का विवाह 28 फरवरी 2023 को ज्वालापुर की घास मंडी निवासी आकाश के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आकाश, सास सुधा, ननद अलका, सपना और अन्नू, जेठानी नीतू, अमित और सुमित दहेज की मांग को लेकर सोनम को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से स्कूटी और एक लाख रुपये की मांग की जाती थी। 22 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे आकाश ने सोनम की चाची को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी।
मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो सोनम का शव अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया जा रहा था। पिता का आरोप है कि सोनम नौ माह की गर्भवती थी और उसके चेहरे, हाथ तथा सिर के पीछे चोट के निशान थे। बताया कि उन्होंने मौके से ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। आरोप लगाया कि सोनम की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।