फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Desire for police protection took him to jail

Ludhiana News: पुलिस सुरक्षा लेने की चाहत ले गई जेल

Sat, 29 Aug 2026 04:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 29 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Desire for police protection took him to jail
पुलिस सुरक्षा के लिए भाइयों ने खुद पर करवाया पेट्रोल बम हमला, एक दबोचा
विज्ञापन


एक फरार आरोपी मलयेशिया में तीन माह की सजा काट लाैटा भारत

संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। पुलिस सुरक्षा पाने की चाहत में दो भाइयों ने अपने ही घर पर पेट्रोल बम हमले की झूठी साजिश रची। बुजुर्ग व्यक्तियों की देखभाल के लिए संस्था चलाने वाले हरजीत सिंह और रणजीत सिंह ने यह योजना बनाई। इस मामले में एक आरोपी अनमोलप्रीत सिंह और हरजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कैंट के थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि 26 अगस्त की रात गांव भुच्चो खुर्द में हरजीत सिंह और रणजीत सिंह के घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी दृश्यों की जांच से पुलिस आरोपी अनमोलप्रीत सिंह तक पहुंची। पूछताछ में अनमोलप्रीत ने खुलासा किया कि दोनों भाइयों ने उसे और अमृतपाल सिंह को किराए पर लिया था। उन्हें तरनतारन से बस द्वारा बठिंडा बुलाया गया था।
विज्ञापन

हरजीत सिंह या रणजीत सिंह फोन कॉल के जरिये उन्हें स्थान बता रहे थे। इस वारदात के लिए उन्हें दो हजार रुपये मिलने थे। पुलिस ने हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिसने बताया कि किराए पर लिए गए लोगों ने पानी की बोतल फेंकी थी। पेट्रोल बम हमला दिखाने के लिए उन्होंने खुद घर में पेट्रोल से आग लगाई थी। पुलिस अब फरार रणजीत सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पूर्व प्रयास
पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए हरजीत सिंह और रणजीत सिंह ने पहले भी कई तरीके अपनाए थे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मलयेशिया से अपने मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति से धमकी भरा संदेश भी भेजा था। पुलिस ने उस संदेश की जांच शुरू की थी। हालांकि इन प्रयासों के बावजूद दोनों भाइयों को किसी कारणवश सुरक्षा नहीं मिली थी।

उच्च न्यायालय में याचिका
सुरक्षा पाने के लिए दोनों भाइयों ने उच्च न्यायालय में भी एक याचिका दायर की थी। सूत्रों ने बताया कि अदालत ने भी हरजीत सिंह और रणजीत सिंह की इस याचिका को खारिज कर दिया था। जब इन दोनों हथकंडों से बात नहीं बनी तब उन्होंने यह झूठी साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed