फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट

एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट

Sat, 15 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से निकला दो हजार का नकली नोट
एटीएम से निकले दो हजार का नकली नोट
विज्ञापन

थाना भवन। ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकला। ग्राम तितारसी निवासी पिंटू कुमार पुत्र मलखान सिंह गन्ना पर्ची का पैसा निकालने कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम पर पहुंचा था। आरोप है कि मशीन में एक नोट नकली निकला। पीड़ित ने जब मामले की शिकायत कैशियर से की। आरोप है कि कैशियर ने नोट लेने से इंकार कर दिया। इस बीच काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गये। बैंक मैनेजर ने एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी एचआईसीएल के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। साथ ही बैंक के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की। उधर, पीपलहेड़ा निवासी अमित ने बताया कि दस दिन पूर्व भी एटीएम से नकली नोट निकला था। ब्रांच मैनेजर अनिल भुगड़ा ने कहा एजेंसी से शिकायत की गई। साथ उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। एचआईसीएल कस्टोडियन अमरीश ने कहा कि शामली बैंक से पैसा लेकर आते हैं। जो पैसा मिलता है वही एटीएम में रखा जाता है। एजेंसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed