{"_id":"5b29506b4f1c1b254d8b7583","slug":"101529434219-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर
कांधला। कस्बे के रेलवे रोड पर तरुण सैनी की खाद बीज भंडार की दुकान है। मंगलवार दोपहर के समय वह दुकान के अंदर किसी कार्य को कर रहे थे। उनके काउंटर पर उनका मोबाइल फोन रखा हुआ था। कोई अज्ञात व्यक्ति काउंटर से उनका मोबाइल उठाकर अपने साथ ले गया। दुकान के अंदर से आने पर व्यापारी को इसकी जानकारी लगी। व्यापारी तरुण सैनी ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी।
मकान पर कब्जा करने का आरोप
कांधला। कांधला के मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी महिला नूसरत ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। आरोप है कि बार बार उससे मकान को खाली करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन यह व्यक्ति उसके मकान को खाली नहीं कर रहा है। मंगलवार दोपहर नूसरत ने उक्त व्यक्ति को मकान खाली करने के लिए कहा, तो आरोप है कि अपने साथियों के साथ मिलकर महिला व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।