फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साबिर एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच शुरु

साबिर एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच शुरु

Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
साबिर एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच शुरु
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में हुए साबिर एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच कैराना एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को सौंपी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो जनवरी की रात पुलिस ने मुकीम काला गिरोह के एक लाख रुपये के इनामी बदमाश साबिर पुत्र हासिम निवासी ग्राम जंधेड़ी की घेराबंदी की थी। उस दौरान साबिर और उसके दो साथी एक मकान में छिपे हुए थे। दोनों ओर से गोलियां चली थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश साबिर को मार गिराया था, जबकि सिर में गोली लगने के कारण घायल हुए सिपाही अंकित तोमर की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम कैराना दुष्यंत कुमार मौर्य को सौंप दी है। एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस मुठभेड़ के संबंध में कोई साक्ष्य देना है अथवा बयान दर्ज कराना है, तो वह 25 जनवरी तक उनके कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed