फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मीटर से छेड़छाड़ प्रकरण, शासन गंभीर, मांगी रिपोर्ट

मीटर से छेड़छाड़ प्रकरण, शासन गंभीर, मांगी रिपोर्ट

Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
मीटर से छेड़छाड़ प्रकरण, शासन गंभीर, मांगी रिपोर्ट
शासन को भेजी मीटर से छेड़छाड़ प्रकरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

शामली। विद्युत निगम ने कैराना में पकड़े गए मीटरों से छेड़छाड़ गिरोह के मामले में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। उधर, स्थानीय विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। हालांकि तीन दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद पुलिस आरोपी गुड्डू खान तक नहीं पहुंच पाई है।
कैराना में तीन दिन पूर्व शाम के समय विद्युत निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद और जेई रविशंकर ने एसई के आदेश पर मोहल्ला छड़ियान में कैराना रोड पर छापा मारकर एक दुकान से 23 विद्युत मीटर बरामद किए थे। दुकान के भीतर से विभाग को कई सरकारी रजिस्टर भी मिले थे। सभी मीटरों की जांच के लिए शामली में मीटर जांच केंद्र पर भेजा गया था, जहां पर जांच में मीटरों में छेड़खानी की हुई मिली थी। एसडीओ मोहम्मद अरशद की ओर से कोतवाली में पूरे गिरोह के मास्टर माइंड गुड्डू खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उधर, विद्युत निगम द्वारा भी इस मामले में विभाग के ही किसी आदमी की संलिप्तता मानते हुए इसकी जांच अलग से कराई जा रही है। मामला शासन के संज्ञान में आने पर हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि इस मामले में शासन बेहद गंभीर है। शासन ने पूरे मामले में एमडी मेरठ से पूरे मामले की विस्तार पूर्वक रिपोर्ट मांगी। एमडी मेरठ ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए एसई शामली को दिए थे। एसई सुनील कुमार ने पूरे मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई और बृहस्पतिवार को यह रिपोर्ट शासन के लिए विद्युत विभाग के पश्चिम के एमडी को भेज दी। एसई सुनील कुमार ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। शासन की नजर इस पर बनी हुई है। मामले में मांगे जाने पर विस्तार पूर्वक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

गुड्डू खान तक नहीं पहुंच पाई है पुलिस
शामली। कैराना कोतवाली में विद्युत निगम द्वारा तीन दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विभाग द्वारा इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपी गुड्डु खान को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed