फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: 60 दिन बाद तय होगा नवजात का भविष्य

Sun, 30 Nov 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime news
झिंझाना। पीरखेड़ा गांव में झाड़ियों से मिले नवजात शिशु को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद जारी है। फिलहाल, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल कल्याण समिति ने शिशु को अपनी अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण 60 दिन के इंतजार के बाद तय करेगा कि नवजात को किसे सौंपा जाए।
विज्ञापन

पीरखेड़ा निवासी संजीव ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा और नवजात के पालन-पोषण की अनुमति देने की मांग की थी। संजीव ने बताया कि 26 नवंबर को गांव के प्रवीण और सुंदर उनके घर एक नवजात शिशु लेकर आए थे। बताया गया कि बच्चा झाड़ियों में पाया गया था। चूंकि संजीव की कोई संतान नहीं है, उन्होंने नवजात को स्वीकार कर लिया, लेकिन दो दिन बाद सुंदर ने नवजात को वापस मांग लिया, जबकि इस बीच संजीव के परिवार का बच्चे से भावनात्मक लगाव बन गया। विवाद बढ़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संजीव ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि चूंकि उसकी कोई संतान नहीं है, इसलिए नवजात का पालन-पोषण उसे सौंपा जाए। वहीं, सुंदर भी नवजात को पालने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति शामली के चेयरमैन सतेंद्र कुमार ने बताया कि नवजात फिलहाल स्वस्थ है। नियमानुसार, अगले 60 दिन तक मासूम के वास्तविक परिजनों के बारे में पता लगाया जाएगा। यदि इस अवधि में कोई परिजन नहीं मिलते हैं तो गोद लेने वाले को केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण में आवेदन करना होगा। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि बच्चा किसके सुपुर्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पसीजा दिल
मासूम को झाड़ियों में फेंकने के बावजूद उसकी जन्मदाता मां का दिल नहीं पसीजा। फिलहाल, मासूम जिला अस्पताल में सुरक्षित है।
बबीता की हालत बिगड़ी
विवाद के कारण नवजात को लेने के बाद संजीव की पत्नी बबीता की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसका प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। संजीव का कहना है कि नवजात के जाने के कारण ही पत्नी की हालत बिगड़ी है। प्रशासन से नवजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed