फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: जमीन बेचकर 83 लाख हड़पने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। दोबारा जमीन बेचकर 83 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोहल्ला बिसातियान निवासी राशिद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला सरावज्ञान निवासी मोहम्मद आसिफ और कांधला निवासी दिलशाद उसके पास आए और जमीन बेचने की बात कही। आरोपियों ने उसे जमीन दिखाई और बताया कि यह कांधला निवासी नदीम जंग की है।
विज्ञापन

राशिद के अनुसार नदीम जंग से जमीन खरीदने का सौदा तय हो गया। 15 जून 2024 को उसने आरोपियों को 83 लाख रुपये ऑनलाइन देकर जमीन का बैनामा अपने पिता जहूर हसन के नाम करा लिया। आरोप है कि 40 दिन के भीतर दाखिल-खारिज कराकर खतौनी में नाम दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया था। पीड़ित के मुताबिक, 25 जुलाई 2024 को जब वह जमीन पर पहुंचा तो वहां जसाला निवासी दो युवक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन उन्होंने अपनी पत्नी के नाम पर नदीम जंग से पहले ही खरीद रखी है। इस पर जब पीड़ित ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहम्मद आसिफ निवासी मोहल्ला सरावज्ञान, दिलशाद, संजीव जैन, नदीम जंग निवासी कांधला, तैयब और उसकी पत्नी साजो निवासी मोहल्ला आलकला कैराना के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed