फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: हत्यारोपी मां बेटी के घर कुर्की नोटिस चस्पा, गांव में कराई मुनादी

Sun, 02 Nov 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime news
कैराना। गांव गंदराऊ में महिला को छत से धक्का देकर सडक पर गिराने व बाद में उसकी मृत्यु हो जाने के मामले में वांछित चल रही मां बेटी के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी करा दी।
विज्ञापन


17 सितंबर को गांव तीतरवाडा निवासी जुनैद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि करीब 7 साल पहले उसकी बहन अनवरी की शादी गंदराऊ निवासी राशिद के साथ हुई थी। उसकी बहन को बच्चा नही होने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे। 24 सितंबर की रात करीब 12 बजे उसकी बहन के पति राशिद व राशिद की बहन हदीसा व हदीसा की बेटी रानी ने उसकी बहन को कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद छत से नीचे धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल अनवरी को मेरठ हास्पिटल भर्ती कराया गया था जहा तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा का इजाफा करने के साथ ही राशिद को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
विज्ञापन

हत्या के मामले में वांछित चल रही हदीसा व उसकी बेटी रानी के विरुद्ध अदालत से कुर्की नोटिस पुलिस ने प्राप्त कर लिए थे। शुक्रवार को पुलिस ने गंदराऊ में हदीसा व उसकी बेटी रानी के मकान पर कुर्की उद्घोषणा के नोटिस चस्पा कर दिए तथा गांव में मुनादी करा दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक माह के अंदर आरोपियों के कोर्ट में पेश नही होने पर उनके विरुद्ध अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed