फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cow Stops Kanwar Yatra: Devotees Call It a Divine Sign in Garhipukhta

Shamli: गौमाता ने रोका रास्ता, एक घंटे तक नहीं उठाने दी कांवड़, श्रद्धालुओं ने माना भोलेनाथ का चमत्कार

Mon, 21 Jul 2025 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Jul 2025 02:11 PM IST
सार

गढ़ीपुख्ता में कांवड़ ला रहे श्रद्धालुओं का रास्ता एक गौमाता ने एक घंटे तक रोक दिया। कभी सूंघती, कभी कांवड़ निहारती रहीं। श्रद्धालुओं ने इसे शिव कृपा और चमत्कारी संकेत माना।

विज्ञापन
Cow Stops Kanwar Yatra: Devotees Call It a Divine Sign in Garhipukhta
गोमाता ने नहीं उठने दी कांवड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा संगम के पास एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की कृपा और गौमाता का आशीर्वाद माना।

विज्ञापन


गौमाता ने रोका रास्ता, रुकी रही यात्रा
पिंडौरा गांव के श्रद्धालु सावन भोला, जो 121 लीटर गंगाजल की कांवड़ ला रहे थे, उनके साथ श्रवण भोला (71 लीटर) और रवि भोला (21 लीटर) भी थे। जब ये लोग नहर किनारे की सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक गौमाता उनके सामने आकर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि गौमाता करीब एक घंटे तक कांवड़ उठाने नहीं दे रही थीं। कभी वे कांवड़ को सूंघतीं, कभी गौर से देखतीं। श्रद्धालु हतप्रभ भी थे और भावुक भी।

पंडित ने बताया शुभ संकेत
श्रवण भोला ने बताया कि उन्होंने तुरंत गांव के पंडित से संपर्क किया। पंडित ने कहा कि यह कोई साधारण बात नहीं, बल्कि कोई शुभ संकेत हो सकता है। पंडित ने सुझाव दिया कि बरगद या गुल्लर के पेड़ के नीचे से निकलने से पहले दक्षिणा अर्पित करो और गौमाता को हाथ जोड़ो।

श्रद्धालुओं ने जैसे ही दक्षिणा अर्पित की तो गौमाता ने स्वयं रास्ता छोड़ दिया। इस यात्रा में उनके साथ अर्जुन, सूरज, प्रिंस और सुधीर जैसे सहयोगी भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना को अत्यंत आस्था और सम्मान के साथ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed